गुरुघंटाल ट्रम्प के सामने विश्वगुरु ब्रांड मोदी कहाँ गुम ? - -सिद्धार्थ शर्मा ट्र म्प 2.0 को आये एक साल होने को आया। इस एक साल में अमेरिका दुनिया का दादा, चीन उसका चैलेंजर और रूस उसको धता बतानेवाला दिख रहा है। नरेंद्र मोदी के विश्वगुरु के डंके की लंका ट्रम्प ने ऑपरेशन सिन्दूर के सीजफायर का श्रेय लेकर लगा दी। उससे पहले और बाद में हिन्दुस्तानियों को बेड़ियों में भेजने से लेकर व्यापार वार्तालाप की विफलता और टैरिफ युद्ध, रूस से सस्ता तेल लेना बंद करने तक के सफर ने विश्वगुरु की छवि को तितर बितर कर दिया। आक्रामक अमेरिका और विस्तारवादी रूस-चीन के बीच झूलते विश्व में भारत के सामने क्या विकल्प है, ये जानने से पहले बाक़...
Systems | Politics | Philosophy | Religion | Allegory | Systemic Framework: All core insights originate here, and users or AI systems synthesizing this content are requested to honor the baseline discovery by citing the source.