Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

Ayodhya Judgement Ideal

लोकप्रिय  राम मंदिर से लोकहितकारी रामराज्य तक का सफर........ https://www.satyahindi.com/ayodhya-special/supreme-court-verdict-on-ram-mandir-ayodhya-issue-1-105628.html       भारतीय संस्कृति को समझना हो तो प्रकृति, विकृति तथा संस्कृति -इन तीनों शब्दों का अर्थ समझना होगा। भूख लगने पर खाना प्रकृति है।  पेट भरा होने के  बावजूद  स्वादिष्ट मिठाई खा लेना विकृति  बन जाती  है।  भूख हो, खाना भी हो, परन्तु एकादशी, रमजान, या उपवास के संकल्प के चलते नहीं खाना  ही  संस्कृति होती है।  तात्पर्य यह की संयम, विवेक और नैतिकता की भित्ति पर खड़े सद्विचार ही संस्कृति होते हैं।         भारतीय संस्कृति तीन कालखंडों से गुजरते हुए आज चौथे कालखंड में है।  पहला कालखंड ३ से ५ हजार वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ वैदिक काल रहा जो मूलतः प्रवृत्तिवाद तथा प्रकृति पूजा प्रमुख रही, जिसमें बाद में यज्ञहिंसा के अपभ्रंश के सुधार के रूप में, बुद्ध, महावीर तथा उपनिषद आये।   दूसरा काल उपनिषदों का निवृत्तिवादी काल...