Behaviour of Civilizations
चुनाव बाद हिंसा के कारण पांच राज्यों में चुनाव हुए। भारत के करीब दस प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। तीन राज्यों में सरकार बदली। जिन 14 करोड़ लोगों ने वोट डाला उसमें 8 करोड़ वोट क्षेत्रीय दलों को पड़े। सर्वाधिक 8 करोड़ वोट के बावजूद क्षेत्रीय दल एक ही राज्य में सरकार बनाएंगे। सबसे कम 2 करोड़ वोट वाली कांग्रेस भी एक राज्य में सरकार बना लेगी और दूसरे नंबर पर 4 करोड़ वोट वाली भाजपा 3 राज्यों में सरकार बना लेगी। 5 में से 2 राज्यों में जीतनेवाले नए दल ने लोगों का शुक्रिया अदा किया, नई सरकार बनाने की कवायद शुरू की। एक राज्य में जीत के जश्न ने हिंसक रूप लिया। लोगों से लेकर विपक्ष तक के साथ अभद्रता और गुंडई का बोलबाला दिखा। ...