Skip to main content

Jasmine Revolution




-------------अरब में बेला-चमेली की  खुशबू 

हर चैतन्यमय जीव, और खासकर मानव का सहज स्वभाव उत्तरोत्तर अधिकाधिक स्वतंत्रता के प्रति आकर्षण  का होता है | बौद्धिक जमात इसे प्राप्त करने के लिए अहिंसक विधाई उपाय का सहारा लेती है तो भावनाप्रधान जमात इसे हासिल करने हेतु हिंसक, बेढब प्रयास करती है | इसी की अभिव्यक्ति हाल में ही मिस्र की क्रान्ति में दिखी जिसमें तीन दशक से चले आ रहे राष्ट्रपति हुस्ने मुबारक का अधिनायकवाद समाप्त हो गया | मिस्र की संस्कृति विश्व की सुलझी हुई संस्कृतियों में गिनी जाती है |  सुलझी हुई, अनुभव के अर्थ में, वर्तमान शिक्षा के अर्थ में नहीं | इस क्रांति को बेला-चमेली क्रान्ति भी कहा जा रहा है क्योंकि फूल की सुगंध की तरह सत्ता परिवर्तन की यह क्रान्ति ट्यूनीसिया के सत्ता  पलट से  शुरू हुई और अल्जीरिया, यमन, जोर्डन, आल्बानिया आदि  में भी फ़ैल रही है | अब मिस्र में भी इसने खुशबू बिखेरकर दो राष्ट्रों  में सत्ता पलट दी | 

इस क्रान्ति की विशेषताएं हैं, व्यक्तिगत नेतृत्व का अभाव और अहिंसक प्रतिकार | इस क्रान्ति का कोई पुरोधा नहीं है | न ही इसमें हिंसक बलवा है | यह  अक्षरशः लोक-क्रान्ति है | इसकी एक और विशेषता धर्म के ठेकेदारों की अनुपस्थिति है | मिस्र का कट्टरवादी संगठन माने जाने वाला मुस्लिम ब्रदरहुड ने भी सहभागी न बनकर समर्थन की भूमिका तक अपने आप को सीमित कर लिया है | संभव है की आतंकवाद के विश्वव्यापी प्रमाणित आरोप से परेशान होकर इस्लाम की उदारवादी शाखा उसके विस्तारवादी, कट्टरपंथी  शाखा पर भारी पड़ रही है | धर्म के अधीन राज्य के स्थान पर समाज के अधीन धर्म की सही परिभाषा को शायद इस्लाम अब मानने पर मजबूर हो | इसीलिए पश्चिमी देश, जो तीस वर्षों से मुबारक को अरब संस्कृति का दहलीज मानकर उनका पोषण करते रहे, वे भी इस वक्त पाला बदलकर क्रांतिकारियों की मांग को जायज ठहरा रहे हैं | अगर इस क्रान्ति में वहाबी समर्थक होते तो निश्चय ही अमरीका मुबारक का साथ देता | 

अरब संस्कृति वर्तमान में विश्व अर्थ व्यवस्था का केंद्र-बिंदु है |  यह निर्विवाद तथ्य है की औद्योगिक क्रान्ति के बाद का सम्पूर्ण मानव विकास कृत्रिम ऊर्जा पर आधारित है | और कृत्रिम ऊर्जा का अधिकाँश  भण्डार अरब में है | परन्तु इस कृत्रिम ऊर्जा की अधिकाँश खपत पाश्चात्य संस्कृति कर रही है | अतः, इस  भण्डार से ऊर्जा प्रवाह की निरंतरता बरकरार रखने हेतु पाश्चात्य देश अरब संस्कृति में गुणात्मक सुधार (तानाशाही से लोकतंत्र का सफ़र) के स्थान पर यथास्थिति को अधिक महत्त्व देते हैं | इसीलिए प्रायः सभी अरब राष्ट्र आर्थिक रूप से विश्व के संपन्नतम राष्ट्र होने के बावजूद मानवाधिकार एवं लोकतंत्र के मामले में पाषाण युग में हैं |

इतने पिछड़ेपन  के बावजूद वहां की संस्कृति में अहिंसक, व्यक्ति-निरपेक्ष, विचार-प्रधान क्रान्ति होना जहां सम्पूर्ण विश्व के उदारवादी विचारधार के लिए शुभ संकेत है, तो वहीँ अधिकारवाद -  चाहे वह  वंशवाद हो, परिवारवाद  हो , अधिनायकवाद हो , धार्मिक कट्टरपंथी हों या तानाशाह हों,  -की राज्यसत्ता को ठोस चुनौती है |  जो भी हो, बेला-चमेली क्रान्ति का यह प्रकरण, आने वाले समय में मानवता की लिए उदारवाद  एवं कट्टरवाद के बीच के जद्दोजहद का रोचक एवं निर्णायक प्रसंग बनने की पूरी संभावना रखता है | 

Comments

Popular posts from this blog

The Architecture of Eclipses

Architecture of Eclipses  T here is a distinct, unwritten law governing the intersection of two wandering souls: t hey rarely meet when their lives are perfectly still. They catch each other either in mid-flight or mid-fall. A generation and countless years ago, Seo-jun’s world was a roaring, crowded royal court on the Korean peninsula. He had climbed his respective mountains, accumulated the heavy architecture of state success, and found himself standing under the blinding, suffocating spotlights of public scrutiny. Every day was a match played under immense pressure; every word spoken was weighed by spectators and ministers. In the middle of that noisy brilliance, the Royal Astronomer was secretly starving for raw spontaneity. Then came Matteo. He was a brilliant young Cartographer from the Mediterranean, carrying maps of trade routes and uncharted waters. To Seo-jun, the young foreigner was a celestial godsend. When he entered Seo-jun's orbit, Matteo was navigating the treache...

Epitaph = मुमुक्षा = Power Decentralization

मुमुक्षा = Power Decentralization आदि शंकराचार्य ने हर चैतन्य के 5 चरित्र बताए 1. सत् = न मरने की इच्छा 2. चित् = नया ज्ञान हासिल की इच्छा 3. आनंद = सुख की इच्छा 4. मुमुक्षा = स्वतंत्र होने की इच्छा 5. ऐषणा = दूसरे पर प्र ​ भाव डालने की इच्छा     पहला सत् या जीवन -लंबे समय तक सभी मनुष्यों को प्राप्त नहीं था क्योंकि समाज में मत्स्य न्याय के चलते ताकतवर कमजोरों को मार देते थे, जैसे राक्षस या हिटलर मारते थे । समय के साथ आज अपवादों को छोड दें तो औसत मानवता को सत् मिल गया है, जीवन जीने का हक़ मिल गया है।     दूसरा चित् या ज्ञान भी लंबे समय तक लोगों को उपलब्ध नहीं था, समाज में कुछ ही लोग गुरु होते थे, बाकी सब जानकारी हेतु गुरु पर निर्भर। पहले 15 वीं सदी में प्रिंटिंग प्रेस के चलते और आज सूचना क्रांति के बाद ज्ञान सर्वसुलभ हो गया है, हर किसी के फोन में दुनिया भर का ज्ञान मौजूद है।     तीसरा, आनंद के लिए भौतिक वस्तुओं की, धन की जरूरत होती थी, पर दास प्रथा आदि के चलते बडी आबादी दरिद्र होती थी। 21वीं सदी आते आते दरिद्रता अपवाद रह गई है और बेसिक आनंद के लिए आवश्यक धन क...

From A Fragmented Sky ......

 ...... to  The Unified Masterpiece     There are millions of living species on Earth, all foraging for energy and security. To obtain them, they either live lifelong in one place—like Sweden’s ancient spruce—or undertake great migrations like the salmon. The purpose remains identical: survival through energy and security. Humans are just one species in this tapestry. We are unique, certainly, but like a single dot on a vast circle, we are not inherently superior.      What sets us apart is our UPPF quotient: Upbringing, Psychology, Profession, and Fantasy.     In our formative years, we experience a distinct Upbringing shaped by guardians, stories, religion, and cultural exposure. This leaves a permanent Psychological imprint on our personalities, forming our baseline attachment styles and cognitive maps. Eventually, education steers us toward a Profession—whether by choice or compulsion. This UPP trifecta dictates our everyday behavior, dec...