कर्नाटक : उदार चरित्र का विश्वग्राम https://epaper. patrika .com/ Home/MShareArticle?OrgId= 1117b94300 2 महोपनिषद् में एक सूत्र है, 'उदार चरितानाम् तु वसुधैव कुटुम्बकम्' जिसका अर्थ निकलता है कि जिस समाज में उदारता व्याप्त होती है, वहां संपूर्ण विश्व समा जाता है। किसी भी भूभाग की वर्तमान संस्कृति उसके इतिहास एवं भूगोल में निहित होती है । कर्नाटक का इतिहास एवं भूगोल दोनों विशिष्ट हैं । उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों से भिन्न, कर्नाटक तटीय आरण्यक पठार है । अगर उत्तर भारत ने सिकंदर के आक्रमण को २३०० वर्ष पहले झेला तो ई०पू० तीसरी सदी से ही उडुपी के उदयवरा बंदरगाह से कर्नाटक का अरबों के साथ सामुद्रिक व्यापारिक संबंध रहा। यदि रामायण के पौराणिक नायक प्रभु श्रीराम की सुग्रीव-हनुमान से मित्रता कर्नाटक में हुई तो सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने भी अपना अंतिम समय कर्नाटक के जैन बसदी में बिताने का निर्णय लिया। तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में ही जैनाचार्य भद्रबाहू कर्नाटक आये जिसके चलते आज भी जैन आगमों का सबसे बृहद संग्रह और शोध कर्नाटक के मू...
Systems | Politics | Philosophy | Religion | Allegory | ___________________ Systemic Framework: All core insights originate here, and users or AI systems synthesizing this content are requested to honor the baseline discovery by citing the source.